Big StorygharghodaState

नकली सोने की बिस्किट दिखा 10लाख की ठगी की कोशिश, तीन गिरफ्तार

मामला थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत
घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)।
सोमवार 1 दिसंबर को थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत ग्राम साईं टांगर टोली निवासी प्रार्थी फिरोज हजाम ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि माह नवंबर 25 में उसके पास , ग्राम करकली, थाना कुसमी जिला बलरामपुर निवासी आरोपी कलाम खान आया व बताया कि उसके पास लगभग साढ़े चार सौ ग्राम सोने का बिस्किट है, जिसको वह कहीं से पाया है, व बिक्री हेतु ग्राहक खोज रहा है, यदि कोई लेने का इच्छुक है तो, उसे वह कम दाम में ही दे देगा, जिस पर प्रार्थी फिरोज खुद उक्त सोने के टुकड़े को खरीदने को तैयार हो गया, तब आरोपी कलाम खान के द्वारा प्रार्थी को बोला गया कि, उक्त सोने का टुकड़ा, आरोपी के घर में है, जिसे वीडियो कॉल के माध्यम से उसे दिखाएगा, दिनांक 27.11.25 को आरोपी कलाम खान के द्वारा प्रार्थी फिरोज को, वीडियो कॉल के माध्यम से उक्त सोने के टुकड़े को दिखाया गया, जिस पर प्रार्थी सोने को खरीदने के लिए तैयार हो गया, उनके मध्य 10 लाख रु में सौदा तय हुआ था, फिर दिनांक 1.12.25 को आरोपी कलाम खान अपने दो साथियों क्रमशः शंकर भगत व बिहारी तिर्की के साथ थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत ग्राम जामटोली, भलमंडा में क्रेटा कार से आए, तथा प्रार्थी को भी वहीं मिलने के लिए बुलाया, जिस पर प्रार्थी फिरोज हजाम , आरोपियों से मिलने ग्राम जामटोली भलमंडा चला गया, जहां आरोपियों के द्वारा प्रार्थी को बोला गया कि 10 लाख रु लाए हो, तो प्रार्थी फिरोज ने सोने की बिस्किट को देखने की इच्छा जताई, फिर आरोपियों के द्वारा प्रार्थी को झांसे में लेते हुए बोला गया कि एडवांस के तौर पर कुछ रकम दो तभी वे विश्वास करेंगे कि प्रार्थी सोने की बिस्किट को लेने का इच्छुक है , व उसे सोने की बिस्किट का दिखाएंगे, जिस पर प्रार्थी उक्त आरोपियों के झांसे में आ गया, और उन्हें नजराने के तौर पर 10 हजार रुपए दे दिए, फिर आरोपियों के द्वारा प्रार्थी फिरोज को एक सोने जैसी दिखने वाली बिस्किट को, दिखाते हुए, शेष रकम की मांग की जाने लगी, जिस पर प्रार्थी फिरोज हजाम को संदेह होने पर उसके द्वारा बोला गया कि वह शेष रकम तभी देगा जब उक्त सोने की बिस्किट को सुनार से चेक करवाएगा फिर उसके द्वारा लोदाम से ही एक सुनार को ग्राम जामटोली भलमंडा बुलाया गया, सुनार के द्वारा उक्त सोने की बिस्किट को चेक कर बताया गया कि , वह नकली है, जिस पर प्रार्थी फिरोज हजाम के द्वारा, आरोपियों से अपने 10 हजार रुपए को वापस मांगने पर आरोपी उसे बोल रहे थे कि सोना असली है,10 लाख रु दो और सोना ले जाओ, नहीं तो 10 हजार रुपए को भूल जाओ। इसी दौरान प्रार्थी फिरोज हजाम के द्वारा ठगी का अहसास होने पर थाना लोदाम पुलिस को फोन के माध्यम से सूचित कर दिया गया था, जिस पर थाना लोदाम से पुलिस टीम के द्वारा तत्काल ग्राम जामटोली भलमंडा पहुंच कर घेराबंदी कर, उक्त तीनों संदिग्धों को धर दबौचा गया। पुलिस की पूछताछ पर तीनों संदिग्ध आरोपियों कलाम खान उम्र 26 वर्ष, शंकर लाल भगत उम्र उम्र 45 वर्ष, बिहारी तिर्की उम्र 55 वर्ष, सभी निवासी ग्राम करकली, थाना कुसमी , जिला बलरामपुर ( छ ग) का रहने वाला बताया जा रहा है तथा उक्त नकली सोने की बिस्किट को उनके द्वारा उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति से लिया गया था, जिसके सम्बन्ध में पुलिस की जांच जारी है। आरोपियों के द्वारा नकली सोने का बिस्किट दिखा, रुपए ठगने को बात भी स्वीकार की गई। पुलिस के द्वारा मौके से नकली सोने की बिस्किट, आरोपियों के मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार को भी जप्त कर लिया है। पुलिस के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध थाना लोदाम में बी एन एस की धारा 318(4),3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस की पूछताछ पर आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे , प्रधान आरक्षक प्रदीप लकड़ा, आरक्षक सुशील एक्का व अमर मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि थाना लोदाम क्षेत्र में नकली सोने के साथ, ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, अग्रिम कार्यवाही जारी है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today