June 11, 2026

रणजी ट्रॉफी में अमनदीप को छत्तीसगढ़ की कमान

0
रणजी ट्रॉफी में अमनदीप को छत्तीसगढ़ की कमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने रणजी ट्रॉफी-2025 के लिए छत्तीसगढ़ टीम का चयन कर खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। टीम का चयन रणजी ट्रॉफी के पहले दो मैच के लिए किया गया है। युवा और अनुभवी खिलाड़ियों अमनदीप खरे को टीम की कमान सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ का पहला मुकाबला 15 से 18 अक्टूबर तक राजस्थान के खिलाफ तथा दूसरा मुकाबला 25 से 28 अक्टूबर के बीच मुंबई के खिलाफ खेला जाएगा। आईपीएल में धुआंधार बल्लेबाजी करने वाले शशांक सिंह समेत 17 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *