Big StoryState

सड़क सुरक्षा के लिए युवा कैट-राडा की संयुक्त पहल, हेलमेट जागरूकता बाइक रैली में युवाओं और व्यापारियों में दिखा भारी उत्साह

रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की युवा इकाई – युवा कैट एवं रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (राडा) द्वारा रायपुर शहर में सड़क सुरक्षा हेलमेट जागरूकता बाइक रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री लाल उम्मेद सिंह, श्री प्रशांत शुक्ला, श्री गुरजीत सिंग , श्री सतीश ठाकुर , राडा अध्यक्ष श्री रविन्द्र भसीन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शंकर नगर, पंडरी, फाफाडीह, स्टेशन रोड, एम.जी. रोड, शारदा चौक, जयस्तंभ चौक होते हुए कैट प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री लाल उम्मेद सिंह, विशेष अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री प्रशांत शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक श्री गुरजीत सिंह एवं श्री सतीश ठाकुर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री लाल उम्मेद सिंह ने कहा -“हेलमेट सचमुच जीवनरक्षक है। सड़क दुर्घटनाओं में सिर की चोटें ही मौत का सबसे बड़ा कारण हैं। यदि हर नागरिक हेलमेट पहनने का संकल्प ले तो हजारों जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।”


श्री प्रशांत शुक्ला, एएसपी (यातायात) ने कहा – “हेलमेट पहनना केवल नियम पालन नहीं, बल्कि अपने परिवार और प्रियजनों के प्रति जिम्मेदारी भी है।”
युवा कैट प्रदेश अध्यक्ष श्री कान्ति पटेल एवं महामंत्री श्री रतनदीप सिंह ने कहा -“इस रैली का उद्देश्य है कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी न रहकर समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बने। हर युवा और हर व्यापारी इस अभियान से जुड़कर ‘सुरक्षित भारत’ की नींव रख सकता है।”
इस रैली में व्यापारियों, युवाओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और “सुरक्षा पहले – हेलमेट हर पल” का संकल्प लिया।

रैली में विशेष रूप से उपस्थित रहे : – जीवत बजाज, राजेन्द्र जग्गी, राम मंधान, वासु माखीजा, राकेश ओछवानी, शंकर बजाज, कैलाश खेमानी, दीपक विधानी, मोहन वर्ल्यानी, सतीश श्रीवास्तव, निलेश सेठ, निलेश मूंधड़ा, प्रीतपाल सिंह बग्गा, गोविंद राम चिमनानी, गौरव मंधान, आनंद छत्री, अमित अग्रवाल एवं युवा कैट प्रदेश अध्यक्ष कान्ति पटेल, महामंत्री रतनदीप सिंह, कोषाध्यक्ष भरत भूषण गुप्ता, विजय पटेल, नागेन्द्र तिवारी, नरेश माखीजा, विक्रांत राठौर, परविन्दर सिंह खनूजा, रौनक पटेल, शैलेन्द्र शुक्ला, सर्वेश दौलतानी, अमीत गुप्ता, जयेश पटेल, राहुल पटेल, मनीष पटेल, गिरिश पटेल, यश पटेल, खोखन कुण्डु, प्रकाश माखीजा, बी.एस. परिहार, सुशील लालवानी, प्रकाश कोसारकर, मनीष सोनी, हिमांशु वर्मा, रविन्द्र उबेजा, गुरमीत रंधावा सहित युवा कैट की पूरी टीम।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button