June 11, 2026

जोगी कांग्रेस का बीआरएस में होगा विलय, हैदराबाद में जल्द होगा ऐलान !

0
जोगी कांग्रेस का बीआरएस में होगा विलय, हैदराबाद में जल्द होगा ऐलान !

रायपुर. छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) का तेलंगाना की सत्तारूढ़ पार्टी भारत राष्ट्र समिति में विलय होगा. इसी महीने हैदराबाद में विलय का ऐलान होगा. भारत राष्ट्र समिति के बैनर तले 90 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी है. चुनाव के लिए संसाधन भी भारत राष्ट्र समिति द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा. हालांकि छत्तीसगढ़ में पूर्व सीएम जोगी ही चेहरा होंगे. आज देर रात या कल तक वह तारीख तय कर दी जाएगी, जिस दिन विलय का ऐलान होगा. छत्तीसगढ़ से सभी विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. रेणु जोगी, अमित जोगी, ऋचा जोगी और कोर ग्रुप के सदस्य हैदराबाद जाएंगे, जहां जोगी कांग्रेस के भारत राष्ट्र समिति में विलय की घोषणा होगी. इसके बाद तेलंगाना के सीएम केसीआर (के. चंद्रशेखर राव) की एक बड़ी सभा कराने की योजना है.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *