Big StoryEntertainment

सोनाक्षी की ‘दहाड़’ का बनेगा सीक्वल

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आजकल अपनी हालिया रिलीज हुई वेब सीरीज ‘दहाड़’ की सफलता का आनंद उठा रही हैं। यह सीरीज 12 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इसमें सोनाक्षी के अलावा विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह मुख्य भूमिका में हैं। ‘दहाड़’ में सोनाक्षी ने स्थानीय पुलिस सब इंस्पेक्टर अंजलि भाटी का किरदार निभाया है। अब सोनाक्षी ने ‘दहाड़’ के सीक्वल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोनाक्षी ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, मैं चाहती हूं कि ‘दहाड़’ का सीक्वल बने। मुझे अपना किरदार बेहद पसंद है और मैं अपने किरदार में फिर आने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं। उन्होंने आगे कहा, अगर सीक्वल बनता भी है तो अंजलि भाटी की कमी खलेगी, क्योंकि शो के अंत में उसका किरदार अंजलि भाटी से अंजलि मेघवाल में बदल जाता है। इस सवाल का जवाब रीमा कागती और जोया अख्तर से पूछा जाना चाहिए। बता दें कि एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार फिल्म ‘दबंग 3’ में नजर आई थी। इस फिल्म में सोनाक्षी बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान के साथ नजर आई थीं, हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। सोनाक्षी की पिछली कई फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई हैं। 2021 एक्ट्रेस की ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आई थीं।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button