gharghodaState

लैलूंगा में नहीं थम रही मवेशियों की तस्करी,नामचीन तस्करों को रोकने पुलिस भी है विफल

सप्ताह के तीन दिन लगातार होती है मवेशियों की तस्करी , लैलूंगा के कई ग्रामीण क्षेत्रों के रास्ते होती हैं मवेशी तस्करी, तस्करों के लिए सेफ कारीडोर है ग्रामीण क्षेत्रों के रास्ते


घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। रायगढ़ जिले का एक ऐसे मुख्यालय है लैलूंगा जहां मवेशियों की तस्करी करने वालों के लिए सबसे सेफ कारीडोर बना हुआ है तस्करों द्वारा गौ माता को हांकते पिटते सप्ताह के तीन दिन लगातार ग्रामीण क्षेत्रों के रास्ते लेकर उड़ीसा पार किया जाता है पहले लैलूंगा मुख्यालय के अंतिम ग्राम पंचायत किलकिला हाड़ीपानी में मवेशियों का बाजार लगता था लेकिन मवेशी बाजार बंद होने के बाद लैलूंगा थाना क्षेत्र के नामचीन तस्करों द्वारा अपने गुर्गों के साथ लैलूंगा के ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न रास्ते से हजारों की संख्या में अलग अलग टोली बनाकर मवेशियों को हांकते पीटते बूचड़खाना के लिए उड़ीसा के शिकाजोर बाजार पहुंचाया जाता है आपको बता दे कि सप्ताह के शनिवार ,रविवार,सोमवार सहित मंगलवार को भी मवेशियों की रात के अंधेरे से लेकर सुबह के भोर में जंगलों के रास्ते तस्करों द्वारा लेजाया जाता है लैलूंगा के बगुडेगा से भेड़ीमुड़ा राजगांव तारागढ़ कोड़सिया घुईजोर होते हुए खेड़आमा से केंदाटिकरा से पाकरगांव के रास्ते ले जाया जाता है वही लारीपानी के रास्ते सागरपाली गुनु दियागढ़ भकुरा केसला होते हुए मुड़ापारा नारायणपुर लिब्रा होते उड़ीसा पार किया जाता है सीनाजोरी,सिहारधार,चंवरपुर,तोलमा के जंगलों के रास्ते भी हजारों की संख्या में मवेशियों को हांकते पीटते हुए ले जाया जाता है भाजपा सरकार लगातार मवेशियों की तस्करी करने वाले पर कार्यवाही करने में लगी है लेकिन लैलूंगा थाना क्षेत्र कार्यवाही के नाम पर शून्य है मजबूरी में कभी कभार कार्यवाही दिखाकर सेटिंग का खेल खेला जा रहा हैनामचीन तस्कर रबुल खान,सलीम खान सहित कई टीम बनाकर अलग अलग क्षेत्र से मवेशियों की तस्करी किया जा रहा है बताया जा रहा है कि पुलिस को भी हिस्सा पहुंचाया जाता है जिससे कार्यवाही करने में पुलिस तत्परता नहीं दिखाती इतना ही नहीं लैलूंगा के रास्ते ट्रक ,पिकअप से भी मवेशियों की तस्करी किया जा रहा है लेकिन इन तस्करों को रोकने पुलिस सामने आ रही है न गौ रक्षक न ही कोई भाजपा के नेता बताया जा रहा है मवेशियों की तस्करी में कई नेताओं सहित पुलिस के भी साथियों का हिस्सेदारी रहता है जिससे कार्यवाही करने कोई सामने नहीं आता है आखिर कब तक इन मवेशी तस्करों को खुला छूट मिली है कि बिना भय के हजारों की संख्या में मवेशियों की तस्करी करने में तनिक भी भय नहीं होता है जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक लैलूंगा थाना क्षेत्र विभिन्न क्षेत्रों के रास्ते में खुफिया जांच टिम बैठा कर तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही कब होगी यह देखने वाली बात होगी।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today