Big StoryRAIPUR

महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने वार्ड 54 में पार्षद प्रत्याशी उमा चंद्रहास के साथ की चुनावी रैली

रायपुर। रायपुर नगर निगम चुनाव में सभी प्रत्याशी ज़ोर -शोर से लगे हुए हैं। शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे की चुनावी रैली कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड क्रमांक 54 पहुंची। जहां उन्होंने वार्ड 54 के कांग्रेस की पार्षद प्रत्याशी उमा चंद्रहास निर्मलकर के साथ चुनावी रैली की। 


इस दौरान आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि शहर विकास को लेकर उनका दृष्टिकोण स्पष्ट है। जहां भी समस्याएं हैं, उनका समाधान करना लक्ष्य है। “किसी भी शहर का विकास पानी, बिजली, शिक्षा और सुरक्षा पर निर्भर करता है। इन सभी क्षेत्रों को और बेहतर बनाना मेरी प्राथमिकता में रहेगा। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि रायपुर को देश के सर्वश्रेष्ठ शहर बनाने के लिए महापौर पद के लिए दीप्ति प्रमोद दुबे और वार्ड 54 से पार्षद के लिए उमा चंद्रहास निर्मलकर को अपना आशीर्वाद दें।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button