Big StoryCity

चेंबर महिला विंग एवं सीता मेमोरियल मल्टी स्पेशिलिटी डेंटल क्लिनिक का एकदिवसीय डेंटल केयर कार्यक्रम संपन्न

रायपुर। महिला चेंबर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा ने बताया कि कल छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज महिला विंग तथा सीता मेमोरियल मल्टी स्पेशिलिटी डेंटल क्लिनिक के संयुक्त तत्वाधान में एकदिवसीय डेंटल केयर कार्यक्रम का आयोजन वृन्दावन हॉल सिविल लाइन में संपन्न हुआ ।


श्रीमती मधु अरोरा ने आगे बताया कि उक्त जांच शिविर में डॉ जितेंद्र सराफ जी (पेरियोडोंटिस्ट, इंप्लांटोलॉंजिस्ट एवं लेजर डेंटिस्ट) एवं प्रिया सराफ की विशेष उपस्थित में महिलाओं को निशुल्क दंत चिकित्सा उपलब्ध कराई गई साथ ही अन्य 6 स्थानों (गली–नुक्कड़ों) में डेंटल केयर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जहां रहने वाले स्थानीय लोग इस कार्यक्रम से लाभान्वित होंगे। श्रीमती अरोरा ने शिविर में योगदान देने वाले चिकित्सकों एवं कर्मचारियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर महिला चेंबर अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा, उपाध्यक्ष इंदिरा जैन, सोमा घोष, हेमलता शाह, सुमन मुथा, प्रीति मिश्रा एवं रश्मि वाधवा उपस्थित रहीं।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button