CityRAIPUR

अमेरिका से पहुंचे डॉक्टर ने रायपुर में की 8 मरीजों की निशुल्क सर्जरी

स्वर्गीय कन्हैयालाल गंगवाल की स्मृति में निशुल्क शिविर का आयोजन


रायपुर। अमेरिका से पहुंचे मशहूर डॉ. लैरी विस्टन ने 8 मरीजों की निशुल्क सर्जरी की है। इसमें 3 मरीज होंठ के व 5 मरीज स्किन से रिलेटेड थे। यह प्लास्टिक सर्जरी कीर्तिशेष स्वर्गीय कन्हैयालाल गंगवाल की स्मृति में भारतीय जैन संघटना की ओर से आयोजित की गई है। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के सदस्य और डॉक्टर द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसमें कटे फटे होंठ एवं तालू, पलकों की विकृति, चेहरे के दाग धब्बे जैसे समस्या का इलाज किया जाएगा। 

यह शिविर गुढियारी स्थित सुयश हॉस्पिटल में लगाया गया है। हॉस्पिटल की ओर से सर्जरी कराने ऑपरेशन थियेटर देकर विशेष सहयोग प्रदान किया गया है। इस मौके पर भारतीय जैन संघटना के प्रदेश अध्यक्ष विजय गंगवाल, प्रदेश महासचिव सीए विकास गोलछा समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस शिविर का आयोजन 5 व 6 जनवरी को किया गया है। कटे फटे होंठ एवं तालू,पलकों की विकृति, चेहरे के दाग धब्बे जैसे परेशानियों से ग्रसित मरीजों के पास 6 जनवरी को सुबह 9 से 12 बजे तक सुयश अस्पताल में जाकर रजिस्ट्रेशन कराकर निशुल्क इलाज की सुविधा पाने का मौका था। मरीजों को जांच के लिए खाली पेट आना अनिवार्य था। 

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button