April 23, 2025

मेडल जीतने के 52 साल बाद ‘चंदू चैंपियन’ को मिलेगा ‘अर्जुन अवॉर्ड’

0
Chandu Champion
Spread the love

फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के रियल कैरेक्टर मुरलीकांत पेटकर को दिया जाएगा अर्जुन अवॉर्ड (लाइफटाइम)

नई दिल्ली। ओलंपिक और पैरालंपिक में देश का परचम लहराने वाले 4 खिलाड़ी इस साल मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किए जाएंगे। खेल मंत्रालय ने गुरुवार को 2024 के खेल अवॉर्ड्स का ऐलान किया।
अवॉर्ड्स पाने वालों की लिस्ट में एक नाम ऐसा भी है, जिस पर हाल ही में फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ बनी है। चंदू चैंपियन के रियल कैरेक्टर मुरलीकांत पेटकर को अर्जुन अवॉर्ड (लाइफटाइम) दिया जाएगा। खेल मंत्रालय ने जैसे ही अवॉर्ड लिस्ट जारी की, वैसे ही मुरलीकांत पेटकर का नाम भी ट्रेंड करने लगा। उनका नाम अर्जुन अवॉर्ड (लाइफटाइम) पाने वालों में शामिल है।
मुरलीकांत पेटकर भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने 1972 पैरालंपिक में 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्वीमिंग में गोल्ड जीता था। भारत-पाकिस्तान युद्ध 1965 में गोलियां लगने से विकलांग हुए पेटकर पर हाल ही में फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ बनी है।

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार 2024
एथलेटिक्स 
सुश्री ज्योति याराजी
सुश्री अन्नू रानी

मुक्केबाज़ी
सुश्री नीटू
सुश्री स्वीटी

शतरंज
सुश्री वंतिका अग्रवाल

हॉकी
सुश्री सलीमा टेटे
श्री अभिषेक
श्री संजय
श्री जरमनप्रीत सिंह
श्री सुखजीत सिंह

पैरा-तीरंदाजी
श्री राकेश कुमार

पैरा एथलेटिक्स
सुश्री प्रीति पाल
सुश्री जीवनजी दीप्ति
श्री अजीत सिंह
श्री सचिन सरजेराव खिलारी
श्री धर्मबीर
श्री प्रणव सूरमा
श्री एच होकातो सेमा
सिमरन जी
श्री नवदीप

पैरा-बैडमिंटन
श्री नितेश कुमार
सुश्री थुलासिमथी मुरुगेसन
सुश्री नित्या श्री सुमति सिवन
सुश्री मनीषा रामदास

पैरा-जूडो
श्री कपिल परमार

पैरा-शूटिंग
सुश्री मोना अग्रवाल
सुश्री रूबीना फ्रांसिस

शूटिंग
श्री स्वप्निल सुरेश कुसले
श्री सरबजोत सिंह

स्क्ववैश 
श्री अभय सिंह

तैराकी
श्री साजन प्रकाश

कुश्ती
श्री अमन

अर्जुन पुरस्कार (आजीवन 2024) 
सुच्चा सिंह – एथलेटिक्स
मुरलीकांत राजाराम पेटकर – पैरा-तैराकी

द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित श्रेणी)
सुभाष राणा – पैरा-शूटिंग
दीपाली देशपांडे – शूटिंग
संदीप सांगवान – हॉकी

द्रोणाचार्य पुरस्कार (आजीवन श्रेणी)
एस मुरलीधरन – बैडमिंटन
अरमांडो एग्नेलो कोलाको – फुटबॉल

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2024
1. फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (MAKA) ट्रॉफी 2024
1. चंडीगढ़ विश्वविद्यालय – समग्र विजेता
2. लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (पंजाब) – प्रथम रनर-अप
3. गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर – द्वितीय उपविजेता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *