June 11, 2026

छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज ने किया दिवाली मिलन समारोह का आयोजन

0
छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज ने किया दिवाली मिलन समारोह का आयोजन

सन 2000 से पहले के सभी अध्यक्षों का किया गया सम्मान



रायपुर। छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज का दिवाली मिलन का कार्यक्रम आयोजन होटल बेबीलोन इन में रखा गया ।
इस अवसर पर वर्ष 2024 की नई टीम के अध्यक्ष- शंकर बजाज ने यह जानकारी दी कि, छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज को 56 वर्ष पूर्ण होने पर सन 2000 से पहले के सभी अध्यक्षों – परेश माणिक, केसी शर्मा, कमल सारडा , घनश्याम दास तापड़िया , विजय मुथा , हंसराज कोठारी , गंगादास तापड़िया , संपत काबरा , अनिल पटेरिया और यूएन अग्रवाल का सम्मान किया गया। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अमर परवानी , राजेंद्र जग्गी , विक्रम सिंह देव व समस्त चेंबर ऑफ कॉमर्स की टीम, कैट से कार्यकारिणी अध्यक्ष वासु मखीजा ,सुरेंद्र सिंह व कैट टीम, स्पॉन्सर-एडोर इंडस्ट्रीज से श्री वर्मा एवं टीम , गणेश ग्लोबल गुलाल प्राइवेट लिमिटेड से उमंग गोयल व टीम, प्रेम पैकेजिंग से रोहित पंजवानी व टीम और ख्याति पेट इंडस्टरीज इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड से वैभव बजाज व टीम का सम्मान किया गया I
इस कार्यक्रम में 2024 की नई टीम के अध्यक्ष शंकर बजाज , लव बंसल , सौरभ बरमट , सिद्धार्थ चितलांगिया , रमेश पंजवानी, रमेश पटेल , राजू कापसे , संजय चावड़ा , दिलीप भाई पटेल, निलेश मूंदड़ा, नवीन भाई पटेल , शविनीत माहेश्वरी , हरीश मलंग , दिनेश माहेश्वरी औन दीपक गुप्ता का इस आयोजन की व्यवस्था संभालने में विशेष योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *