Big Storykanker

पुलिस की त्वरित कार्यवाही : नाबालिक लड़की से छेड़खानी का आरोपी 24 घंटे में पहुंचा जेल


कांकेर। कांकेर पुलिस अधीक्षक आई. के. ऐलिसेला के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर डॉ प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पखांजूर रवि कुमार कुजूर के पर्यवेक्षण में थाना बांद के अपराध क्रमांक 68/24, धाराः-74,75 (2), 79 बीएनएस 8 पॉक्सो एक्ट 67 (क), 67 (ख) आईटी एक्ट के आरोपी कलोल कुण्डू पिता कमल कृष्ण कुण्डू उम्र 40 वर्ष बाजार चौक बांदे को पकड़कर तत्काल थाना लाया गया। प्रकरण के प्रार्थी ने बताया कि उसकी नाबालिग लड़की 17 सितंबर के सुबह लगभग 10.00 बजे अपने घर से आरोपी कलोल कुण्डू के घर ट्यूशन पढ़ने गई थी। ट्यूशन पढ़ने के दौराने आरोपी ने एकांत में अपने मोबाईल से अश्लील विडीयो, फोटो दिखाकर अश्लील तरीके से नाबालिग लड़की को बुरी नीयत से छेड़खानी किया। प्रकरण के प्रार्थी उसी दिन थाना में शिकायत की। जिसके बाद तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार आरोपी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर पता तलाश किया गया। आरोपी कलोल कुण्डू को आज 18.09.2024 को पकड़ कर पुछताछ करने पर आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर मानतीय न्यायालय भानुप्रतापपुर पेश किया गया है। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी कलोल कुण्डू को जिला जेल कांकेर दाखिल किया गया।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button