CityState

खाद्य तेल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर दिया महंगाई का एक और झटका

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, मोदी सरकार ने खाद्य तेलों पर कस्टम ड्यूटी बढ़ा दी है। देश में कर संग्रहण, सरकार के अनुमान और तय लक्ष्य से अधिक होने के बावजूद अचानक खाद्य तेलों में 20 प्रतिशत तक की भारी भरकम कस्टम ड्यूटी बढ़ाना जनता के साथ भाजपा सरकार का अन्याय है। मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों और केंद सरकार की बेरहमी से टैक्स वसूली की भूख के कारण महंगाई बेतहाशा बढ़ रही है। आलू, प्याज, लहसुन, अनाज, दलहन, रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं और अब खाद्य तेल में 20-20 प्रतिशत की वृद्धि आम जनता पर अत्याचार है।
उन्होंने कहा, मोदी सरकार का पूरा फोकस मुनाफाखोरी पर ही केंद्रित है, महंगाई की मार से बदहाल आम जनता की तकलीफों से भाजपा नेताओं को कोई सरोकार नहीं है। जितनी बेरहमी से भारतीय जनता पार्टी की सरकारें जनता से टैक्स वसूलती हैं, उतनी बेरहमी से तो शायद अंग्रेज भी लगान नहीं वसूला करते थे। आज दूध, दही, पनीर, आटा, मैदा, सूजी, बेसन, सोयाबीन, मटर, मुरमुरे भी जीएसटी के दायरे में लाए जा चुके हैं। कफन के कपड़े तक पर जीएसटी वसूला जा रहा है। होटल के कमरे से लेकर अस्पताल के कमरे तक में यह सरकार बर्बरता पूर्वक जीएसटी वसूल रही है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button