June 11, 2026

शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय दुर्गूकोंदल में हिन्दी दिवस का आयोजन

0
शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय दुर्गूकोंदल में हिन्दी दिवस का आयोजन

दुर्गूकोंदल – दिनांक 14-09-2024 दिन शनिवार को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय दुर्गूकोंदल में हिन्दी दिवस का आयोजन संस्था के प्राचार्य एसडी दास की उपस्थिति में शिक्षक- शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में किया गया जिसमे की छात्र- छात्राओं के द्वारा हिन्दी से संबंधित विभिन्न प्रकार के पोस्टर, निबंध, स्पीच, कविता आदि प्रस्तुत किये गए , इसके पश्चात् संस्था के प्राचार्य एसडी दास ने सभी को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दिया और कहा कि हिन्दी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला l 14 सितंबर को ही हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है इसके बारे में भी बताया गया
इसका उद्देश्य हिंदी को राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित करना था। 14 सितंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा ने हिंदी को देवनागरी लिपि में भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया। इसके इस मौके पर संस्था के प्राचार्य एसडी दास और समस्त शाला परिवार उपस्थित हुवे l



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *