CityRAIPUR

नेपाली सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया तीज मिलन समरोह

रायपुर। नेपाली सेवा समिति द्वारा तीज मिलन आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें शामिल होने के लिए रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में रहने वाले समाज के लोग परिवार संग पहुंचे। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक पारंपरिक लोक गीतों के साथ ही फिल्मी गीतों की बेजोड़ प्रस्तुति समाज की महिलाओं ने दी। मारवाड़ी सामुदायिक भवन में यह आयोजन हुआ। नेपाली सेवा समिति के कृष्ण बहादुर क्षत्रिय, योजन शर्मा, हरिप्रसाद शर्मा, संजय थापा की पहल से इस बार तीज मिलन खास रहा। वंदना सिंह, रेनु क्षत्रिय और शिवानी शर्मा ने मिलकर इसे उत्सव का रूप देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसमें समाज के युवाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button