Big StoryState

‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी’… 20 हजार फीट की ऊंचाई पर गाया भजन

सीएम साय ने सोशल मीडिया में दी जानकारी



रायपुर । 20 हजार फीट की ऊंचाई पर चार्टर्ड प्लेन में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल ने भजन गाया। ‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगीÓ भजन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं ताली बजा रहे थे, वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा भजन गाते-गाते आनंदित नजर आ रहे थे। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा भजन के बोल को आगे बढ़ा रहे थे।
13 जुलाई को अयोध्या धाम की यात्रा के दौरान 22 सीटर चार्टर्ड प्लेन में यह दृश्य नजर आया। अयोध्या में रामलला के दर्शन के पहले प्लेन में भजन का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। कैबिनेट ओपी चौधरी व केदार कश्यप भी भजन में अपना सुर देते नजर आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने भजन गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है। 24 घंटे के भीतर इस वीडियो को दो लाख से अधिक लोगों ने देख लिया था। सोशल मीडिया इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने लिखा कि कंचन कलस बिचित्र संवारे। सबहिं धरे सजि निज-निज द्वारे, बंदनवार पताका केतु। सबन्हि बनाए मंगल हेतु…। मुख्यमंत्री ने श्रीराम के प्रति प्रदेशवासियों के समर्पण का भाव व्यक्त किया। रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री शबरी के बेर, विष्णु भोग चावल, सीताफल, विशेष रूप से तैयार करवाई गई मिठाइयां, अइरसा, करी लड्डू का भोग सहित प्रभु की वस्त्र सज्जा के लिए स्थानीय कोसे से बने वस्त्र अर्पित किए। मंत्रिमंडल के सदस्यों ने बताया कि जो उपहार की थाली तैयार की गई थी। इसके सभी पदार्थ राम कथा से संबंधित हैं। चाहे शबरी के बेर हो, विष्णु भोग चावल या फिर सीताफल, इन सबसे प्रभु के छत्तीसगढ़ प्रवास का दिव्य स्मरण होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button