City

जसगीत झांकी कार्यक्रम में शामिल हुए सुशील सन्नी अग्रवाल

रायपुर। रविवार 14 जुलाई को भाठागांव के छिर्रापारा में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय दो दिवसीय जसगीत एवं झांकी प्रतियोगिता का अयोजन जय मां दंतेश्वरी परमानंद ज्ञान सुधा सेवा एवं फाग मंडली के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल सम्मिलित हो कर माँ दंतेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री अग्रवाल ने कहा कि, मंडली द्वारा हर साल जसगीत एवं झांकी का आयोजन किया जाता है जिससे जनता में उत्साह और मनोरंजन के साथ साथ माता के भजन करने का भी मौका मिलता है।
इस अवसर पर पार्षद उत्तम साहू, पूर्व पार्षद किरण साहू, अमर अग्रवाल, राजु साहू, भूमिका ध्रुव, रवि विश्वकर्मा, हिरमान यादव, छवि निर्मलकर, सनत सेन, ललित निर्मलकर, कार्तिक साहू एवं समिति के अन्य सम्माननीय सदस्यगण उपस्थित थे ।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button