Big StoryState

प्रेमी ने ही की थी महिला की हत्या, टुकड़ों में काटकर फेंकी थी लाश

बालोद। बालोद पुलिस ने तीन महीने बाद आखिरकार अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में 6 टुकडों में जिस महिला की लाश मिली थी, उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या अवैध संबंध के कारण उसी के प्रेमी ने ही की थी। 39 वर्षीया महिला प्रमिला धुर्वे के साथ उसके प्रेमी दीपक साहू ने पहले शारीरिक संबंध बनाया, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद लाश को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया, लेकिन बारिश के कारण शव पूरी तरह जल नहीं पाया। इस पर उसने धारदार हंसिए से उसके शरीर के 6 टुकड़े कर बोरी में भरकर उसे जंगल में अलग-अलग स्थानों पर छोड़ दियाथा। तीन महीने के बाद पुलिस ने महिला की शिनाख्ती हुई, जिसके चंद घंटों के भीतर ही आरोपी प्रेमी ग्राम डारागांव निवासी दीपक साहू को गिरफ्तार कर लिया।
शादी करने का दबाव बनाती थी महिला
आरोपी दीपक साहू का उसकी पत्नी के साथ 5 साल पहले तलाक हो चुका है, वह अपने घर में अकेला ही रहता है। दीपक अपने मामा गांव बकली टोला जाने लगा, इस दौरान प्रमिला के साथ जान पहचान हुई। प्रमिला का पति स्वरूप धुर्वे केशकाल में रोजी मजदूरी करता था, वह अक्सर घर से बाहर ही रहता था। प्रमिला और दीपक के बीच प्रेम संबंध बना और उसके बाद शारीरिक संबंध बनने के बाद प्रमिला आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाती थी। आरोपी ने आरोप लगाया कि वह अन्य लोगों से भी अवैध संबंध रखती थी, जिसके कारण दीपक ने आक्रोशित होकर घटना को अंजाम दिया।



रात 1 से 4 बजे तक घर में शव को टुकड़ों में काटता रहा आरोपी
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि प्रमिला धुर्वे को बकलीटोला से उसका प्रेमी दीपक 10 अप्रैल को बाइक पर बैठाकर अपने घर डारागांव लाया। दोनों ने शराब पी और शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद रात करीब 1 बजे प्रमिला किसी दूसरे व्यक्ति के साथ मोबाइल से बात कर रही थी। इस पर दीपक और महिला के बीच विवाद शुरू हो गया। इस दौरान दोनों ने फिर से शराब पी और आरोपी ने प्रमिला को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और उसी की साड़ी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रात 1 बजे उसकी हत्या करने के बाद घर की बाड़ी में शव रखकर उसे पेट्रोल से जलाया, लेकिन बारिश के कारण शव पूरी तरह नहीं जला। फिर उस शव को घर में रखे धारदार हंसिया से सुबह 4 बजे तक काटता रहा। हंसिया से शव को 6 टुकड़ा कर उसे बोरी में भरकर रख दिया और सो गया। 11 अप्रैल को रात करीब 11 बजे शव को बोरी सहित बाइक में रखकर अमलीडीह में लाकर छोड़ दिया, जिसे 13 अप्रैल को पुलिस ने बरामद कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button