Big StoryState

भानुप्रतापपुर बस स्टैंड में पहुंचा तेंदुआ,नजर पड़ते ही मची अफरा-तफरी

भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर बस स्टैंड संतोषी पारा के एक घर में आज सुबह एक तेंदुआ दिखने से लोगों में हड़कंप मच गया है। तेंदुआ एक घर के आम पेड़ पर घंटों से बैठा हुआ है।


शहर में तेंदुए के आने की खबर से लोगों दहशत का माहौल है। वहीं वन विभाग को सूचना दी गई। तत्काल वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।आसपास के लोगों को घरों के अंदर रहने को कहा गया।

पूर्व वन मंडाधिकारी दुलेश्वर प्रसाद साहू ने कहा
सूचना के आधार पर कांकेर से रेस्क्यू टीम आई है। टीम रेस्क्यू अभियान चला कर तेंदुए को रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ेगी।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button