Big StoryCSCSSports

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमीयर लीग : आज खेले जाएंगे सेमीफाइनल के दोनों मुकाबले

आज 15 जून 2024 – सेमीफाइनल मैच
पहला सेमीफाइनल मैच 3 बजे से- बिलासपुर बुल्स बनाम सरगुजा टायगर्स
दुसरा सेमी फाइनल मैच 7 बजे से- रायपुर रायनोस बनाम राजनांदगांव पैंथर्स


राजनांदगांव पैंथर्स की बस्तर बायसंस पर रोमांचक जीत

रायपुर(न्यूज टर्मिनल)। शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में खेले जा रहे छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमीयर लीग में शुक्रवार 14 जून को दूसरा मैच राजनांदगांव पैथ्ंर्स तथा बस्तर बायसंस के बीच खेला गया। राजनांदगांव पैंथर्स ने यह मैच 14 रनों से जीत लिया। सबसे पहले बस्तर बायसंस ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। राजनांदगांव पैथ्ंार्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुयेे निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाये। राजनांदगांव पैथ्ंास की ओर से पवन परनाते ने सर्वाधिक 61 रन तथा कृतेष साहु ने 39 रनों का योगदान दिया। वहीं बस्तर बायसंस की ओर से विजय यादव ने 3 विकेट तथा शषांक तिवारी ने 2 विकेट प्राप्त किये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बस्तर बायसंस ने 19.1 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 178रन ही बनाये । बस्तर बायसंस की ओर से शषांक चंद्राकर ने 44 रन तथा राहुल प्रधान ने39 रनों की पारी खेली। राजनांदगांव पैंथर्स की ओर से सत्यम दुबे तथा ऐष्वर्य मार्या ने 2-2 विकेट प्राप्त किये।

ये रहे मैच के हीरो
प्लेयर ऑफ द मैच : पवन परनाते
मोस्ट सिक्सेस : पवन परनाते
सुपर स्ट्रायकर : शुशांक चंद्राकर
परफेक्ट कैच : शुभम सिंह ठाकुर

टॉप बल्लेबाज

टॉप गेंदबाज

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button