Big StoryState

बारूद फैक्ट्री में भीषण ब्लास्‍ट ; 9 की मौत, कई घायल

डिप्‍टी सीएम साव ने किया मुआवजे का एलान, मृतकों को 5 लाख और घयलों को 50 हजार


बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा स्थित बेरला के ग्राम बोरसी में बारूद फैक्ट्री में शनिवार सुबह ब्लास्ट हुआ है। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। वहीं इस हादसे बेमेतरा में हुए हादसे को लेकर छत्‍तीसगढ़ शासन ने मुआवजे का एलान किया है। घटनास्‍थल पर पहुंचे उपमुख्‍यमंत्री अरुण साव ने कहा, हादसे में मृतक के स्‍वजनों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। डिप्‍टी सीएम साव ने कहा, घटना की मजिस्ट्रेट जांच होगी।

बारूद फैक्ट्री में हुए ब्‍लास्‍ट के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। खबरों के अनुसार ब्लास्टिंग में 9 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस जोरदार धमाके में कई लोगों के मलबे में दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है। आधा दर्जन से अधिक घायलों को रायपुर के एम्‍स में भर्ती किया गया है। घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। घटनास्‍थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं जिला प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पहुंच गई है। यह पूरी घटना बेमेतरा के बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी का है। इस हादसे पर उप मुख्‍यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, “बेमेतरा में एक बारूद फैक्ट्री में धमाका हुआ है। जांच चल रही है। पुलिस अधीक्षक और प्रशासन के सभी लोग मौके पर मौजूद हैं। बचाव कार्य जारी है। बचाव कार्य होने के बाद ही स्थिति स्पष्‍ट होगी।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button