Big StoryState

बुद्ध पूर्णिमा पर लाखों घरों में सम्पन्न हुआ गृहे-गृहे यज्ञ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार यज्ञ किए

अखिल विश्व गायत्री परिवार ने किया था आह्वान आयोजन



रायपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डॉक्टर प्रणव पण्ड्या जी के आह्वान एवं मार्गदर्शन में सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का संकल्प के साथ बुद्ध पूर्णिमा पर लाखों घरों में गृहे-गृहे यज्ञ संपन्न कराया गया।
यह यज्ञ वैश्विक शांति, पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण, वातावरण का परिशोधन, समर्थ राष्ट्र निर्माण, वैचारिक उत्कृष्टताए समाज में छाई हुई विकृतियों को नष्ट तथा सत्प्रवृतत्तियों के संवर्धन के लिए तथा भारत को समर्थ, शक्तिशाली व पुन: विश्व गुरु बनाने के उद्देश्य व संकल्प के साथ बुद्ध पूर्णिमा के दिन देश के 24 लाख घरों एवं विदेश के अनेक घरों में एक साथ गायत्री परिजनों के द्वारा किया गया।
गायत्री परिवार छत्तीसगढ़ की जोन समन्वयक आदर्श वर्मा एवं जिला समन्वयक लच्छूराम निषाद ने बताया कि उपरोक्त संकल्पों की पूर्ति हेतु सामूहिक स्तर पर यह प्रयास गायत्री परिवार द्वारा विगत 8 वर्षों से किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य में यह कार्यक्रम 23 से 26 मई तक आयोजित किया गया है। प्रदेश के दो लाख घरों, प्रतिष्ठानों, सामाजिक संस्थानों, मंदिरों में यज्ञ कराने का संकल्प लिया गया है। रायपुर जिले में 11 हजार से अधिक स्थानों में यज्ञ सम्पन्न हुआ। यज्ञ में विशेष रुप से वेदमंत्र गायत्री, महामृत्युंजय मंत्र एवं सूर्य मंत्र की आहुतियां प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री ने भी आयोजन में भागीदारी निभाई
गायत्री परिवार रायपुर के मीडिया प्रभारी प्रज्ञा प्रकाश निगम व अमित डोये ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी इस आयोजन में अपनी भागीदारी निभाते हुए मुख्यमंत्री निवास में यज्ञ संम्पन्न करवाया। वे सपरिवार यज्ञ में सम्मिलित होकर वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां समर्पित करते हुए प्रदेशवासियों के सुखी व समृद्ध जीवन की कामना की। अनेक जनप्रतिनिधियों के निवास स्थान के साथ-साथ रायपुर स्थित विभिन्न प्रकार के समाजसेवी संगठनों व मंदिरों जिसमें प्रमुख रुप से साध्वी विभामुनि संस्थापिका श्रीधाम आध्यात्मिक सेवा संस्थान गीतांजलि नगर, जागृति मण्डल (आरएसएस) पंडरी, विश्व हिन्दू परिषद् पंडरी, बोरियाखुर्द श्रीराम मंदिर समिति व शिव मंदिर समिति, जगन्नाथ मंदिर अवंती विहार, राम मंदिर तेलीबांधा, महामाया मंदिर, काली मंदिर आकाशवाणी चौक एवं अनेक मंदिरों में यज्ञ संपन्न हुआ। यह आयोजन 26 मई तक चलेगा। श्रद्धालुजन अपने निवास में यज्ञ करवाने हेतु अपने नजदीकी गायत्री शक्तिपीठ/प्रज्ञापीठ/प्रज्ञा मण्डल /युवा मण्डल/महिला मण्डल से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button