Big StoryState

आईपीएल की तरह टूर्नामेंट का क्रेज, हर साल आती हैं देशभर से टीमें

ग्रीन ग्राम सपोस-गबौद के नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के हर मैच में रहती है दर्शकों की भारी भीड़


सांकरा (न्यूज टर्मिनल)। महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत ग्रीन सपोस-गबौद के संत गुरु घासीदास स्टेडियम में बारिश हो रही है। चौकिंए मत ये पानी की बारिश नहीं बल्कि क्रिकेट टूर्नामेंट के रात्रि कालीन टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत हो रही रनों की बारिश है। यह लगातार तीसरा सत्र है जब इस तरह का आयोजन हो रहा है। गुरुवार रात को प्रदेश के टेनिस बॉल क्रिकेट टीमें अपनी भाग्य आजमाने बड़ी बड़ी टीमों को चुनौती दीं। मैच प्रत्येक रात 8 बजे से शुरू होता है और सुबह 5 बजे तक खत्म होता है। 18 शहरी टीमों ने गुरुवार के मैच के लिए रजिस्ट्रेशन करवाई थीं।

टीमों की सूची

  1. रायपुर
  2. कानपुर (यूपी)
  3. बिलासपुर
  4. महासमुंद
  5. अभनपुर
  6. दुर्ग 11
  7. खरियार रोड
  8. खरियार रोड बी
  9. भिलाई (मिलान)
  10. भटगांव
  11. बागबहरा एम.जे
  12. पिथौरा
  13. बागबाहरा (लालपुर)
  14. सारंगढ़
  15. अहिवारा 11
  16. बसना
  17. जीपीएम
  18. कसडोल

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button