Big StoryCity

जिला कांग्रेस ने बोरे बासी खाकर मनाया मजदूर दिवस

रायपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने बोरे बासी खाकर मजदूर दिवस मनाया। कांग्रेस भवन गांधी मैदान में कांग्रेस नेताओं ने सामूहिक रूप से एक साथ बैठकर बोरे बासी खाया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि श्रम का सम्मान करते हुए पारंपरिक भोजन बोरे बासी खाते हुए तस्वीर सोशल मीडिया में पोस्ट की। इस अवसर पर रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय, महेंद्र छाबड़ा, प्रमोद तिवारी, पंकज शर्मा, एजाज ढेबर, प्रमोद दुबे, शिव सिंह ठाकुर, अरुण जंघेल, नवीन चंद्राकर, प्रशांत ठेंगड़ी, ममता राय, गंगा यादव, जी. श्रीनिवास, बंशी कन्नौजे, आकाशदीप शर्मा, नीलकंठ जगत, गौतम यादव और बाबा मसीह उपस्थित थे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button