Big StoryCity

इंडिया गठबंधन के नेता रायपुर लोकसभा में करेंगे संयुक्त सभाएं

रायपुर। इंडिया गठबंधन के विभिन्न दलों की बैठक राजधानी के एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, शिवसेना उद्धव गुट, सीपीआई, सीपीएम के नेता शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि गठबंधन द्वारा संयुक्त रूप से सभाएं भी की जाएंगी। साथ ही युवा, किसान, महिला के लिए विभिन्न दलों द्वारा की गई घोषणा का अधिक से अधिक प्रचार किया जाएगा। 24 अप्रैल को इंडिया गठबंधन द्वारा चुनाव को लेकर संयुक्त पत्रकार वार्ता आयोजित की जाएगी। बैठक में नुक्कड़ नाटक, डोर टू डोर जनसंपर्क, ग्रामसभा कर चौपाल लगाने और सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक प्रचार प्रसार पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी विकास उपाध्याय, आम आदमी पार्टी से सूरज उपाध्याय, समाजवादी पार्टी से नवीन गुप्ता, सीपीएम से धर्मराज महापात्रा, प्रदीप गमने, सीपीआई से कल्पेश ठाकुर, हरनाम सिंह, कांग्रेस से गिरीश दुबे, उधो राम वर्मा, महेंद्र छाबड़ा, सुशील आनंद शुक्ला, प्रमोद तिवारी, सलाम रिजवी, शिवसेना उद्धव गुट से सुनील कुकरेजा, प्रदीप ठाकुर, आनंद सक्सेना मौजूद थे।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button