Big StoryCity

चेट्रीचंड्र महोत्सव में मुख्यमंत्री साय, रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल और विधायक पुरन्दर मिश्रा हुए शामिल

सीएम साय ने कहा- छत्तीसगढ़ की अर्थिक उन्नति में सिंधी समाज अतुलनीय योगदान


रायपुर। सिंधी समाज के प्रमुख महोत्सव झुलेलाल जी के जयंती उपलब्ध में आयोजित चेट्रीचंड्र कार्यक्रम शहर के जयतंभ चौक पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरनी सहित सिंधी समाज के प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुति के साथ धुमधाम से संपन्न हुई। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चेट्री चंड्र उत्सव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चेट्रीचंड्र ” जिसे झूलेलाल जयंती के नाम से भी जाना जाता है, यह सिंधी नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। यह तिथि हिंदू पंचांग पर आधारित है और चैत्र शुक्ल पक्ष के दूसरे दिन मनाई जाती है आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के अर्थिक उन्नति में सिंधी समाज योगदान अतुलनीय रहा है।

देश के विकास में सिंधी समाज का उल्लेखनीय योगदान : बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने सिंधी समाज का समाज के प्रति उल्लेखनीय योगदान की चर्चा करते हुए बताया कि अपने देश के नाम का संबंध सिंध से है। सिंधी समाज का योगदान प्राचीन समय से अब तक देश में बराबरी का रहा है। भारत की स्वतंत्रता का 75 वां वर्ष से चल रहा है। देश की स्‍वतंत्रता के लिए शहीदों ने ऐसा इतिहास रचा कि स्वयं जाकर मौत का सामना किया। आगे कहा कि छतीसगढ़ की अर्थिक उन्नति में सिंधी समाज का योगदान अतुलनीय रहा है। सिंधी समाज सदैव ही सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला रहा है।

चेट्री चंड्र का पर्व सिंधी समुदाय का एक प्रमुख त्यौहार : पुरन्दर मिश्रा

विधायक पुरन्दर मिश्रा ने बताय की सिंधी समाज के लोग इस मौके पर अपने आराध्य देवता वरुण देव अवतार भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव को बड़े ही उत्साह और जोश के साथ मनाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान झूलेलाल जल के देवता वरुण हैं। इस मौके पर सिंधी समाज के लोग जीवन में सुख-समृद्धि, वैभव और संपन्नता की कामना के लिए वरुण देवता की पूजा करते हैं। उन्होंने बताया कि उपासक भगवान झूलेलाल को उदेरोलाल, घोड़ेवारो, जिन्दपीर, लालसाँई, पल्लेवारो, ज्योतिनवारो, अमरलाल आदि नामों से भी पूजते हैं. भगवान झूलेलाल को जल और ज्योति का अवतार माना गया है। इसलिए लकड़ी का मंदिर बनाकर उसमें एक लोटे से जल और ज्योति प्रज्वलित की जाती है और इस मंदिर को श्रद्धालु चेट्री-चंड्र के दिन अपने सिर पर उठाते हैं, जिसे बाहराणा साहब भी कहा जाता है। आगे कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में सिंधी समाज का कार्य अत्यंत ही प्रेरणादायी है । मूलतः व्यापारिक पृष्ठभूमि से आने वाला सिंधी समाज सदैव ही सामाजिक समरसता का संदेश देता रहा है।

उक्त कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, शदाणी दरबार के संत युधिष्ठिर लाल जी, रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल जी ,रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव जी, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरनी जी, सिंधी पंचायत के प्रदेस अध्यक्ष महेश दरयानी, प्रवक्ता सुभाष बजाज सहित भारी संख्या में सिंधी समाज के लोगों मौजूद रहे।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today