Big StoryRAIPUR

लोकसभा प्रत्याशी बनने के बाद विकास के स्वागत में उमड़े कांग्रेसी, एयरपोर्ट से पहुंचे राम मंदिर, दर्शन कर लिया आशीर्वाद



जिला कांग्रेस भवन पहुंचकर ली बैठक, कहा- “लड़ेंगे और जीतेंगे”

रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रायपुर लोकसभा से विकास उपाध्याय को प्रत्याशी नियुक्त किये जाने के बाद प्रथम आगमन पर एयरपोर्ट में कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया। स्वागत में पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, जिलाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष सहित सैकड़ों पार्षद पहुंचे थे। एयरपोर्ट से निकलने के बाद राम मंदिर में पहुंचकर दर्शन कर आशीर्वाद भी लिया। वहां से वे गांधी मैदान कांग्रेस भवन पहुंचे जहां महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया।


रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी घोषित होने के बाद रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर विकास उपाध्याय का कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया। उन्हें साफा पहनाकर प्रतीक चिन्ह के रूप में गदा भेंट किया गया। गािड़यों के काफिले के साथ कांग्रेस भवन तक हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। यहां पहुंचने पर उन्होंने भाजपा और उसके आईटी सेल को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, भाजपा पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखे कि किसको प्रदेश की राजनीति से बाहर करने का प्लान बनाया गया है।
उन्होंने अपने लोकसभा उम्मीदवार बनने पर केंद्र के आला नेताओं का आभार जताते हुए कहा, आखिरी पंक्ति में खड़े कार्यकर्ता को टिकट मिलना सौभाग्य की बात है। ये चुनाव लड़ना मेरे जीवन का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा, विश्वास दिलाता हूं कि हम ये चुनाव बड़े ही ताकत के साथ “लड़ेंगे और जीतेंगे“। उन्होंने कहा, रायपुर लोकसभा मेरी कर्म भूमि रही है। यहां मैंने एनएसयूआई से लेकर युवा कांग्रेस और जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर रहा हूं। रायपुर को करीब से जानता हूं।

इस अवसर पर पूर्व सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप जूनेजा, धमतरी विधायक इन्दर साव, पूर्व विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा, पंकज शर्मा, प्रमोद दुबे, महेन्द्र छाबड़ा, गिरीश दुबे, उद्धव वर्मा, संजय पाठक, ज्ञानेश शर्मा, राजेश बिस्सा, श्रीकुमार मेनन, नागभूषण राव, सतनाम सिंह पनाग, सुशील शर्मा, डॉ. अन्नूराम साहू, सुन्दरलाल जोगी, मनीराम साहू, वारेन्द्र साहू, उत्तम साहू, राकेश धोत्रे, आकाश तिवारी, देवेन्द्र यादव, रितेश त्रिपाठी, अरूण ताम्रकार, आकाश शर्मा, सुरेश ठाकुर, हितेन्द्र ठाकुर, पप्पू बंजारे, हितेन्द्र देवांगन, दीपक कृपलानी, राजेश गुड्डा ठाकुर, भुनेश्वर वर्मा, डॉ. कृष्ण कुमार नायक, विनोद कुमार अग्रवाल, अमर मण्डावी, रूपेश ठाकुर, विक्रम गिरी, सौरभ मिश्रा, बलदाऊ साहू, सौरभ शर्मा, योगेन्द्र सोलंकी, देवादास टंडन, भारती देवांगन, कोमल साहू, गिरधारी लाल साहू, विद्याभूषण सोनवानी, दुर्गेश वर्मा, संजय सोनी, अरूण जंघेल, दीपा बग्गा, दाऊलाल साहू, अशोक ठाकुर, देवकुमार साहू, सचिन शर्मा, सुमित दास, प्रशांत ठेंगड़ी, नवीन चंद्राकर, सहदेव व्यवहार, माधव साहू, कमलाकान्त शुक्ला, दिलीप चतुर्वेदी, पिन्टू कुर्रे, नीलकमल गिलहरे, सचिन बंगानी, आर्यन शुक्ला, खिलेन्द्र देवांगन, पंकज मिश्रा, ममता राय, आशा चौहान, नरेन्द्र ठाकुर, अनिल अग्रवाल, दिनेश ठाकुर, शिरिश अवस्थी, पी. शीनू, भक्कू विनोद कश्यप, हनी बग्गा, शांतनू झा, लोकेश मसीह, सतीश सिंह ठाकुर, अभिनव दुबे, नागेन्द्र वोरा, पुष्पराज वैद्य, कमलेश नाथवानी, राजू नायक, मुन्ना मिश्रा, अनिल राय चुरा, मुन्ना सोनकर, गौतम यादव, कमल धृतलहरे सहित रायपुर लोकसभा के तमाम वरिष्ठ कांग्रेसी एवं कार्यकर्तागण काफी संख्या में सम्मिलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button