kankerState

ऑपरेशन सूर्यशक्ति : नक्सलियों के खुफिया ठिकाना ध्वस्त, चार माओवादी पकड़े गए

कांकेर। प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के माड़ एवं उत्तर बस्तर डिवीजन के माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर जिला कांकेर, नारायणपुर एवं गढ़चिरौली के सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम उरचापाल, परैधी, पांगुर, टेकामेटा, मुसपर्से, कुकुर इत्यादि स्थानों पर 12-16 जनवरी के दौरान एसटीएफ, कांकेर डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी एवं बीएसएफ द्वारा संयुक्त अभियान सूर्य-शक्ति लॉच किया गया। जिसमें कई स्थानों पर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई है और सुरक्षा बलों द्वारा बड़ी मात्रा में नक्सलियों द्वारा किये गये डम्प सामग्री को बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई। इस अभियान के दौरान ही संघन जंगल-पहाड़ियों पर नक्सलियों की (BGL) बैरल ग्रिनेड लॉचर बनाने की फैक्ट्री को ध्वस्त किया गया एवं फैक्ट्री में ड्रिलिंग मशीन, पंचिंग मशीन आदि बरामद किया गया। जप्त हथियार एवं गोला-बारुद को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों, आम नागरिकों एवं सम्पत्ति को नुकसान पहॅुचाने के लिए बड़ी मात्रा में इन हथियारों एवं गोला-बारुदों को छुपाकर रखा गया था, जिन्हें संयुक्त अभियान के दौरान जप्त किया गया है।


जब्त सामानोें की सूची

01 बाईपाड ग्रिनेड लॉचर
02 बीजीएल शैल- 14 नग0
03 एयर रायफल- 02 नग
04 मजल लोडिंग वैपन- 02 नग
05 12 बोर बन्दूक- 01 नग
06 इंसास मैगजीन- 03 नग
07 बुशनल टेलिस्कोप- 01 नग
08 जनरेटर- 02 नग
09 बैंच क्लेंपिंग मशीन, ड्रिलिंग एवं पंचिंग मशीन
10 टेलरिंग शॉप, वर्दी11 भारी मात्रा में राशन सामग्री

चार माओवादियों को किया गिरफ्तार

ऑपरेशन सूर्य-शक्ति के दौरान घने जंगलों में नक्सलियों के अनेक डेरो को ध्वस्त किया गया, नक्सलियों के द्वारा बनाये जा रहे हथियारों की फैक्ट्री को पकड़ा गया एवं बड़ी मात्रा में हथियार जप्त करके माड़ के अभेद इलाके में भी सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेरने का काम किया है। संपूर्ण ऑपरेशन द्वारा पुलिस पार्टी की माओवादियों के साथ दिनांक 14.01.2024 को टेकामेटा, पहाड़ी के पास मुठभेड़ हुआ, जिस पर थाना सोनपुर जिला नारायणपुर में अपराध क्रमांक 01/24, धारा 147, 148, 149, 307 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट 10, 13(1), 20, 23, 38(2), 39(2) वि.वि.क्रि.क.निवा.अधि. पंजीबद्ध किया गया तथा दिनांक 16.01.2024 को प्रातः ग्राम तकिलकोट व बिनागुण्डा के मध्य पहाड़ी में मुठभेड़ हुआ जिस पर थाना छोटेबेठिया जिला कांकेर में अपराध क्रमांक 01/24 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट 10, 13, 16, 20, 38(2), 39(2) वि.वि.क्रि.क.निवा.अधि. पंजीबद्ध किया गया तथा मौके से 04 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार माओवादियों का विवरण निम्नानुसार है।

गिरफ्तार माओवादी

  1. आयतू राम नुरेटी पिता नानी राम नुरेटी उम्र 26 वर्ष निवासी बिनागुण्डा थाना छोटेबेठिया, जिला कांकेर
  2. मनोज हिचामी पिता पण्डी राम हिचामी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कोंगे थाना छोटेबेठिया, जिला कांकेर
  3. सुरेश नुरूटी पिता नानी उर्फ फागू राम उम्र 25 वर्ष निवासी बिनागुण्डा थाना छोटेबेठिया, जिला कांकेर
  4. बुधु राम पद्दा पिता कटिया राम पद्दा उम्र 25 वर्ष निवासी बिनागुण्डा थाना छोटेबेठिया, जिला कांकेर

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today