Big StoryCity

गैंगस्टर तपन सरकार गिरफ्तार, हत्या सहित कई अपराध है का आरोप

रायपुर। दुर्ग के गैंगस्टर तपन सरकार को राजधानी से गिरफ्तार किया गया है। तपन सरकार पर होली के दौरान शुभम राजपूत की हत्या कराने सहित कई अपराध दर्ज है। हालांकि इस मामले में दुर्ग पुलिस ने हत्या के आरोपी को घटना के बाद पकड़ लिया था।



जानिए क्या था मामला

दरसअल, खुर्सीपार में 9 मार्च 2023 को होली के दिन शुभम राजपूत नामक युवक की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने आरोपी सेवक निषाद को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस पूछताछ में तपन का भी नाम इस वारदात में सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने तपन के घर पर छापेमार कार्रवाई भी की थी। लेकिन तपन सरकार पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गया था।

दुर्ग पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। इस दौरान रायपुर पुलिस को पता चला कि दुर्ग का गैंगस्टर रायपुर में छुपा हुआ है। रायपुर पुलिस ने दुर्ग पुलिस को जानकारी दी। दुर्ग पुलिस ने नवापारा स्थित फार्म हाउस में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा गया। मालूम हो कि एक साल पहले ही तपन सरकार आजीवन कारावास की सजा काटकर जेल से छूटा था। फिलहाल खुर्सीपार पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button