kanker

शासकीय आदर्श महाविद्यालय में एबीवीपी ने घोषित की कार्यकारिणी, आदित्य झा बने अध्यक्ष और अतुल साहू मंत्री


Kanker : शासकीय आदर्श महाविद्यालय में एबीवीपी ने घोषित की कार्यकारिणी, आदित्य झा बने अध्यक्ष और अतुल साहू मंत्री

कांकेर। एबीवीपी द्वारा आज शा.आदर्श महाविधालय कांकेर में महाविद्यालय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें मुख्य रूप से जिला संयोजक आदित्य मिश्रा ने कहा कि यह संगठन छात्रों से प्रारंभ हुआ, छात्रों की समस्याओं के निवारण हेतु एक एकत्र छात्र शक्ति का परिचायक है।विद्यार्थी परिषद् के अनुसार छात्रशक्ति ही राष्ट्रशक्ति होती है। विद्यार्थी परिषद् का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण है। स्थापना काल से ही संगठन ने छात्र हित और राष्ट्र हित से जुड़े प्रश्नों को प्रमुखता से उठाया है और देशव्यापी आंदोलनों का नेतृत्व किया है।

पीजी कॉलेज के कार्यकारिणी अध्यक्ष संदीप साहू ने कहा कि राष्ट्रवादी छात्रों के इस संगठन की हर वर्ष देशव्यापी सदस्यता होती है। देश के सभी विश्वविद्यालयों और अधिकांश कॉलेजों में परिषद की इकाईयां हैं संगठन का मानना है कि आज का छात्र कल का नागरिक है यह एकमात्र संगठन है जो शैक्षणिक परिवार की अवधारणा में विश्वास रखता है। कार्यकारिणी घोषणा के पूर्व ज्ञान की देवी मां सरस्वती एवं युवाओं के आधार स्तंभ स्वामी विवेकानंद जी को नमन किया।

कार्यकारिणी घोषणा प्रांत निजी विश्व विद्यालय के प्रमुख हर्ष धनकर द्वारा किया गया, जिसमें उपाध्यक्ष प्रांजल,ट्विंकल,साक्षी,तृप्ति साहू,सह मंत्री भव्य,अंजली,यशस्वी,कृतिका सोशल मीडिया प्रमुख हर्ष रामटेके,सह प्रमुख चेतन,छाया,भूषण जैन,एसएफडी प्रमुख यशस्वी नेताम,रवनीत,देव,जीविका मंडावी,एसएफएस प्रमुख कशिश सह प्रमुख हिमांशी तिवारी,चेतन,गुंजन,राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख आशिफा,सह प्रमुख पायल सेन,तृप्ति साहू, क्रीड़ा प्रमुख दिवांशु धुर्व, सह प्रमुख नम्रता विश्वास,नम्रता कांगे,एनएसएस प्रमुख अरमान शर्मा सह प्रमुख डेविडा,सानिया नेनानी,देवेंद्र को मनोनीत किया गया।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button