Big StoryNational

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज़ का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज


जोहान्सबर्ग । भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज़ का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 14 दिसंबर, गुरुवार को जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स में खेला जाएगा। इससे पहले दूसरे मुकाबले में अफ्रीका ने जीत अपने नाम कर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी क्योंकि पहला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था। ऐसे में दूसरा मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम होगा। टीम इंडिया जीत हासिल कर सीरीज़ बराबर करना चाहेगी, तो अफ्रीका सीरीज़ जीतने की ओर देखेगी। ऐसे में आइए जानते हैं इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और प्रिडिक्शन क्या होगी। जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ों के लिए मुफीद मानी जाती है। इस पिच पर टी20 और वनडे के कुछ बड़े स्कोर बने हैं। वहीं घरेलू सत्र अभी शुरु हुआ तो पिच फ्रेश होगी, जिससे बल्लेबाज़ों को और मदद मिलेगी। यहां अब तक कुल 32 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने 15 और रन चेज करने वाली ने 17 मुकाबलों में जीत अपने नाम की है। हालांकि ज़्यादा फर्क नहीं है, लेकिन टॉस जीतने वाले कप्तान बॉलिंग करना ज़्यादा पसंद करेंगे।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button