Sports

पीएसजी के खिलाफ बदला लेने के बारे में नहीं सोच रहे : जिदान

मेड्रिड: स्पेन के दिग्गज क्लब रियल मेड्रिड के मैनेजर जिनेदिन जिदान ने कहा है कि उनकी टीम मंगलवार को चैम्पियंस लीग में जब फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मन (पीएसजी) के खिलाफ उतरेगी तो उसके दिमाग में बदले की भावना नहीं होगी।
ग्रुप दौर में मेड्रिड को पीएसजी ने 3-0 से मात दी थी।


जिदान ने कहा, यह इस तरह का मैच है कि आप निश्चित कर सकते हैं कि आप अच्छे फॉर्म में हैं। हम जीतना चाहते हैं, क्योंकि हम अपने घर में खेल रहे हैं और अच्छी फुटबाल खेलना चाहते हैं।

वेबसाइट ईएसपीएनएफसी ने जिदान के हवाले से लिखा है, मैं अपनी टीम को 90 मिनट तक खेलते हुए देखना चाहता हूं।
जिदान ने पीएसजी के फॉरवर्ड खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे की तारीफ की है। ऐसी खबरें हैं कि मेड्रिड फ्रांस के खिलाड़ी को अपनी टीम में

शामिल करने पर विचार कर रही है।
जिदान ने कहा, आप इस बात से वाकिफ हैं कि मैं जिदान को लंबे समय से जानता हूं और मैं एक इंसान के तौर पर उन्हें पसंद भी करता हूं वो भी तब से जब वह यहां काफी समय पहले ट्रायल के लिए आए थे। फ्रांस के पूर्व खिलाड़ी जिदान ने कहा, लेकिन वह हमारे विपक्षी खिलाड़ी हैं और इससे ज्यादा कुछ नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today