Big StoryCity

निगम बजट : महापौर ढेबर ने पेश किया 1901 करोड़ रुपए का बजट

युवाओं को हुनरमंद बनाने खुलेगा वर्ल्ड स्किल सेंटर



रायपुर। महापौर एजाज ढेबर ने बुधवार को गांधी सदन में 1901 करोड़ 31 लाख 93 हजार का बजट पेश किया। यह बजट 57 लाख 71 हजार के फायदे का है। बजट में युवाओं को हुनरमंद बनाने वर्ल्ड स्किल सेंटर तैयार किया जाएगा। आवारा कुत्तों को रखने डाॅग शेल्टर बनेगा। महादेवघाट का सौंदर्यीकरण कर रमणीय स्थल विकसित करने 3 करोड़ का प्रावधान किया गया है। साथ ही 15 करोड़ खर्च कर जीई रोड का विकास और शहर में 3 मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की गई है।
महापौर एजाज ढेबर ने बुधवार को अपने कार्यकाल का पांचवा और अंतिम बजट पेश किया। 57 लाख 71 हजार के फायदे के इस बजट में 1768 करोड़ 40 लाख रुपए से अधिक की वार्षिक आय के साथ 1901 करोड़ 31 लाख 91 हजार की आय का अनुमान दर्शाया गया है। बजट पर चर्चा बुधवार को देर शाम तक जारी रही, गुरुवार को दूसरे दिन सामान्य सभा की बैैठक में चर्चा के बाद बजट प्रस्ताव पारित किया जायेगा।

मच्छर उन्मूलन के लिए केंद्रीय प्लान, 3 करोड़ का प्रावधान
शहर में मच्छरों की समस्या के कारगर समाधान के लिए केंद्रीय कृत प्लान बनाया जायेगा। निगम बजट में मच्छर उन्मूलन के लिए 3 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। पहले मच्छर उन्मूलन का काम जोन स्तर पर करने की व्यवस्था रही, पर अब इसे एकीकृत करने बाहर की एजेंसी को ठेका दिया जायेगा।

बैठक 22 फरवरी को प्रात : 11 बजे तक स्थगित
नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे ने बजट प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सामान्य सभा की बैठक को 22 फरवरी को प्रात: 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है। गुरुवार को दूसरे दिन 11 बजे के बाद सामान्य सभा की बैठक अन्य एजेंडों पर चर्चा के साथ शुरू होगी।

बजट में की गई घोषणाएं ये भी

  • – 5 करोड़ की लागत से निगम क्षेत्र में कला व संस्कृति साधकों के लिए कला व संस्कृति केंद्र
  • – लघु फुटकर विक्रेताओं को सुविधा देने लिए शहर में 10 वेंडिंग जोन, 7 स्थानों पर प्रवेश द्वार
  • – 15 करोड़ की लागत से शहर की लाइफ लाइन माने जाने वाले जीई रोड को आकर्षक रूप देकर भव्यता प्रदान करने की योजना
  • – एक्सप्रेस -वे के नीचे 1 करोड़ की लागत से मल्टी प्ले तैयार होंगे
  • – 8 करोड़ खर्च कर स्मार्ट स्ट्रीट विकसित किया जाएगा, िसमें विशिष्ट रंगों की एकरूपता, भूमिगत केबल, चौड़ी सड़कें, ढकी नालियों की व्यवस्था के साथ वेेंडिंग पाइंट विकसित किये जाएंगे
  • – सरोना ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास सिटी फारेस्ट बनेगा
  • – तेलीबांधा से एनआईटी, सिटी कोतवाली से जयस्तंभ चौक के बीच 8 करोड़ की लागत से मिनी टाइम स्कवेयर का निर्माण
  • – रायपुर में खेल अकादमी, प्रगति मैदान का उन्नयन भी
  • – तीन मिनी स्टेडियम निर्माण की योजना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button