Big StoryEntertainment

सनी लियोनी : मैं नाम नहीं, काम को तवज्जो देती हूं

मुंबई। सनी लियोनी अब तक कई फिल्मों में दिख चुकी हैं। पिछले कुछ समय से वह निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म कैनेडी को लेकर चर्चा में रहीं, जो दुनियाभर के मशहूर फिल्म महोत्सवों में शामिल हुई। सनी पिछले कुछ समय से अभिनेता जैकी श्रॉफ के साथ ‘कोटेशन गैंग’ नाम की एक फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। एक इंटरव्यू में सनी बोलीं, अब स्टार बनना मेरी प्राथमिकता नहीं रही। स्टारडम का लालच खत्म हो गया है और अब मैं अच्छे किरदार और कंटेंट पर ध्यान दे रही हूं। मैं किसी भी फिल्म की स्टार नहीं बनना चाहती। उन्होंने कहा, मुझे फिल्म की लीड हीरोइन होने का ठप्पा खुद पर नहीं लगाना, बल्कि इसकी बजाय मैं फिल्म का वो हिस्सा बनना पसंद करूंगी, जिसके कुछ मायने हों और मकसद हो। अब उम्र मायने नहीं रखती। उन्होंने कहा, वो 10-15 साल पहले की बात थी, जब लोग कहते थे कि अब उसकी उम्र हो गई है और उसे काम नहीं करना चाहिए या काम नहीं मिलेगा। जिन्हें पहले लगता था कि उनके दिल लद गए हैं, अब वो भी पर्दे पर दमदार वापसी कर रहे हैं। सनी के मुताबिक, ‘कोटेशन गैंग’ को भी उनकी फिल्म नहीं कहा जा सकता। हालांकि, इसमें उनकी भूमिका उनके लिए खास जरूर है। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सनी गैंगस्टर बनी हैं। यह गुंडों के एक ऐसे गिरोह की कहानी है, जिसमें पुरुष और महिलाएं दोनों हैं। फिल्म के पोस्टर और टीजर देख लग रहा था कि जैकी श्रॉफ के साथ-साथ सनी भी इसमें मुख्य भूमिका में हैं, लेकिन अब उन्होंने इसे लेकर तस्वीर साफ कर दी है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button