June 11, 2026

विधायक विकास उपाध्याय ने विभिन्न जगहों में पहुंचकर जोत जवारा सांग बाना और विसर्जन झाकियों का भव्य स्वागत किया

0
विधायक विकास उपाध्याय ने विभिन्न जगहों में पहुंचकर जोत जवारा सांग बाना और विसर्जन झाकियों का भव्य स्वागत किया

विधायक विकास उपाध्याय ने विभिन्न जगहों में जोत जवारा और विसर्जन में शामिल होकर आशीर्वाद लिया



रायपुर(न्यूज टर्मिनल)। आज विजयादशमी के पावन अवसर में रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय के द्वारा क्षेत्र के विभिन्न जगहो में पुष्प वर्षाकर माता के जोत जवारा सांग बाना और विसर्जन झाकियों का भव्य स्वागत कर आशीर्वाद लिया। मंगलवार को  प्रमुख रूप से रामनगर,खमतराई, हीरापुर,जरवाय सहित अन्य कई जगहों में जोत जवारा सांग बाना और भव्य झाकियों के साथ माता का विसर्जन किया गया है।

इस अवसर में बहुत ही उत्साह के साथ मनमोहक झांकियां के साथ श्रद्धालुओं के द्वारा माता की सेवा की गई और समिति के सदस्यों के द्वारा विधायक विकास उपाध्याय का उत्साहित होकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर में विधायक विकास उपाध्याय ने कहा पूरे क्षेत्र में भव्यता से जिस प्रकार सांग बाना और झांकियां के माध्यम से आज माता जी का विसर्जन किया गया वह बहुत ही सुंदर है नवरात्रि महापर्व शक्ति और भक्ति का प्रतीक है इसमें माता दुर्गा जी का अलग-अलग रूपो में शक्ति और भक्ति के साथ श्रद्धालु भक्तजन उत्साह पूर्वक जोत जवारा सांग बाना के साथ उत्साह और उमंग में बहुत ही सुंदर तरीके से जस गीतों के साथ माता का सेवा पूरे भक्ति भाव के साथ दुर्गा माता का विसर्जन किया। मंगलवार को इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारी संख्या में क्षेत्रवासी और श्रद्धालु गण उपस्थित होकर माता की सेवा किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *