Big StoryNationalSports

वर्ल्ड कप का धमाकेदार आगाज… न्यूजीलैंड ने चैंपियन इंग्लैंड को नौ विकेट से हराया

अहमदाबाद। भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का तूफानी अंदाज में आगाज हुआ है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। गुरुवार को हुए इस ओपनिंग मुकाबले में न्यूजीलैंड को 283 रनों का टारगेट मिला था। इसके जवाब में कीवी टीम ने 36.2 ओवर में ही धमाकेदार अंदाज में 9 विकेट से जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड ने पिछले यानी 2019 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था, जिसमें इंग्लैंड ने हराया था। ऐसे में 4 साल बाद कीवी टीम ने इंग्लैंड से सूद समेत बदला लिया है। 2019 फाइनल में मैच और फिर सुपर ओवर टाई होने के बाद बाउंड्री काउंट नियम से इंग्लैंड को विजेता घोषित किया था।



 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button