Uncategorized

रिटायर्ड फौजियों के घर दिन दहाड़े चोरी, 20 लाख से ज्यादा का माल कर दिया पार

जगदलपुर। शहर के शिव मंदिर वार्ड इलाके में रहनेवाले रिटायर्ड फौजियों के घर का ताला तोड़कर दिन दहाड़े करीब 20 लाख का माल चुरा ले गए हैं। बताया जा रहा है कि जिस घर में चोरों ने धावा बोला है वहां के सारे सदस्य अखंड रामयण पाठ में बस्तर गए हुए थे। रिटायर्ड फौजी जय प्रकाश मिश्रा और विजय मिश्रा के निवास से चोरों ने करीब 20 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ किया है। दिन दहाड़े हुई चोरी की इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। गौरतलब है कि अड़वाल में भी चोरों ने ज्वेलरी शॉप समेत चार दुकानों का ताला तोड़कर लाखों रुपये का माल पार कर दिया था इन दोनों मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button