June 10, 2026

‘रामायण’ में ‘रावण’ का किरदार निभाने से यश ने किया इनकार

0
‘रामायण’ में ‘रावण’ का किरदार निभाने से यश ने किया इनकार

चेन्नई। एक ओर जहां प्रभाष और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष आ रही हैं तो वहीं अब दंगल फेम नितेश तिवारी और मधु मंटेना के निर्देशन में फिल्म रामायण के प्रोजेक्ट पर काम चल है। इसमें रावण के किरदार के लिए यश को अप्रोच किया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया है। खबरों के अनुसार यश को उनकी टीम ने इसपर काम न करने की सलाह दी थी। उन्होंने सोचा कि यश के फैंस उनको एक नकारात्मक भूमिका निभाते हुए देखकर खुश नहीं होंगे, भले ही वह रावण जैसे शक्तिशाली विरोधी की भूमिका ही क्यों न हो। बता दें कि पहले भी एक बातचीत में यश ने कहा था कि मुझे अपने प्रशंसकों की भावनाओं के बारे में बहुत सावधान रहना होगा। वह बहुत भावुक हैं और जब मैं उनकी इच्छा के खिलाफ कोई काम करता हूं तो वह ओवर रिएक्ट करने लग जाते हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *