City

पीएम मोदी के नेतृव में भारत तेजी से दुनिया के सामने एक शक्तिशाली, समृद्धिशाली देश के रूप में आगे बढ़ रहा है : अरुण साव

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने ‘अमृत भारत स्टेशन योजनाÓ के तहत छत्तीसगढ़ के चयनित 7 रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण के कार्यों की शुरुआत कर दी है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अरुण साव बिलासपुर रेलवे स्टेशन के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। रायपुर रेल्वे स्टेशन पर सांसद सुनील सोनी, दुर्ग रेल्वे स्टेशन पर सांसद विजय बघेल, भिलाई रेल्वे स्टेशन पर राकेश पाण्डेय, महासमुंद रेलवे स्टेशन पर सांसद चुन्नीलाल साहू, जांजगीर में सांसद गुहाराम अजगले और अकलतरा रेलवे स्टेशन पर विधायक व भाजपा रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह इस शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाने वाला दिन है। 25 हजार करोड़ रुपए से भी अधिक की राशि से देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी के हाथों से हुआ है। छत्तीसगढ़ के 7 रेलवे स्टेशन भी इसमें शामिल हैं। इनके साथ ही पेंड्रारोड, उसलापुर और बाराद्वार भी 17 सौ करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन बनेंगे। इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश की ओर से प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री वैष्णव के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए साव ने कहा कि भारत ने दुनिया में तेजी से आगे बढ़ने का सिलसिला प्रारंभ किया है। आज श्री मोदी के प्रधानमंत्रित्व में भारत की स्वीकार्यता बढ़ी है, दुनिया में फिर से मान-सम्मान बढ़ा है। आज दुनिया को यह एक स्वर से कह रही है कि 21वीं सदी भारत की सदी है।
साव ने कहा कि भारत तेजी से दुनिया के सामने एक शक्तिशाली, समृद्धिशाली, वैभवपूर्ण देश के रूप में आगे बढ़ रहा है। देशवासियों के सपनों के अनुरूप देश को बनाने, नए भारत के निर्माण का काम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। साव ने कहा कि यह भारत का जो बढ़ता हुआ सामर्थ्य है, भारत की बढ़ती हुई ताकत है, यही तो भारतवासियों के सपने हैं। भारत दुनिया का सिरमौर बने, दुनिया का नेतृत्व करे, यही सपना भारतवासी संजोए हुए हैं जिसे साकार करने काम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार कर रही है।
छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की चर्चा करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटलजी का स्मरण भी श्री साव ने किया और कहा कि आज छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धियां पृथक राज्य, बिलासपुर को रेल्वे जोन, रायपुर का एम्स हॉस्पिटल और बिलासपुर में उच्च न्यायालय श्रद्धेय अटलजी की देन हैं।
रायपुर सांसद सुनील सोनी ने कहा कि आज रेल्वे स्टेशनों को एयरपोर्ट की तरह बनाने का काम हो रहा है। भाजपा ने लोकसभा में बिलासपुर को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने की मांग की थी जो इतने कम समय में पूरी हुई है। रेल केवल आवागमन का साधन मात्र नहीं है अपितु रेल विकास की रेखा भी है। उन्होंने कहा कि आज रेल्वे का नेटवर्क बढ़ा है, रेल्वे की दशा और दिशा बदली है और लगातार सुविधाओं में विस्तार हो रहा है। बड़े पैमाने पर रेल्वे में विकास का काम हो रहा है और एक अच्छी नेटवर्किंग के साथ भारतीय रेल्वे आगे बढ़ रही है।
कार्यक्रम में छग विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल व बृजमोहन अग्रवाल, कृष्णमूर्ति बांधी, जिलाध्यक्ष जयंती पटेल, रामदेव कुमावत भी उपस्थित थे।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button