Uncategorized

देवगढ़ के चौहान मोहल्ला विकास समिति ने मनाया संगठन दिवस

घरघोड़ा। ग्राम पंचायत देवगढ़ में चौहान मोहल्ला के संगठन को 3 वर्ष पूरे होने पर संगठन दिवस को उत्सव के रूप में मनाया गया जिसमें विभिन्न कार्यक्रम भी किए गए। इस पावन दिवस पर सर्वप्रथम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया। केक काट के मिठाई वितरण किया गया, साथ ही साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों का सम्मान स्वागत किया गया, जिसमें पूरन चौहान-अध्यक्ष, गोविंद चौहान-उपाध्यक्ष, जीवन चौहान-सलाहकार, संतोष चौहान-उप सलाहकार, शौकी लाल चौहान-व्यवस्थापक, वरिष्ठ सदस्य-चेतराम चौहान, गोपाल चौहान, जगत चौहान आदि उपस्थित रहे।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button