Uncategorized

दही हांडी उत्सव गुढ़ियारी : रावाभाटा की टोली ने फोड़ी 5.51 लाख की इनामी मटकी



रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में गुरुवार को जन्माष्टमी के अवसर पर साढ़े पांच लाख रुपए की इनाम वाली मटकी फोड़ी गई। इस दही हांडी उत्सव में छत्तीसगढ़ के अलावा पड़ोसी राज्यों की टीमों ने भी हिस्सा लिया था। इस आयोजन की ड्रोन कैमरे से खूबसूरत तस्वीरें भी कैद की गई। इस कार्यक्रम में युवकों की कुल 26 टोलियों ने भाग लिया था। तो वहीं 6 टोलियां लड़कियों की थी। इस कार्यक्रम की विजेता पुरुष टीम सार्वजनिक दही लूट समिति, बंजारी मंदिर रावाभाटा थी। तो महिला वर्ग में भी सार्वजनिक दही लूट समिति रावाभाटा पहले स्थान पर रही।

आयोजन पिछले 13 सालों से लगातार हो रहा है। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, विधायक विकास उपाध्याय, विधायक कुलदीप जुनेजा सहित बड़ी संख्या जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, कार्यक्रम में लगभग 10 हजार से ज्यादा की भीड़ रही, मीडिया को जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजक बसंत अग्रवाल ने कहा कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर दही हांडी उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड एवं उड़ीसा समेत कई राज्यों से भी गोविंदा टोलिया प्रतिभागी के रूप में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंची. इस वर्ष भी विजेता टोली को पुरस्कार स्वरूप 5 लाख 51 हजार रुपए दिए गए।

आरु साहू ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से समां बांधा
उन्होंने बताया कि रायपुर दुर्ग, राजनांदगांव की 26 टोलियां समेत महिला टोलियों ने भी इस स्पर्धा में हिस्सा लिया, यह उत्सव प्रतियोगिता पूर्णता निशुल्क रही, भक्तों के मनोरंजन के लिए छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायिका आरु साहू ने संस्कृत कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

ओड़िशा के कलाकारों ने घंटा बाजा का प्रदर्शन भी किया साथ ही साथ ग्रीस युक्त खंबा एवं वृंदावन से आई कृष्णा जिला की मनमोहक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button