Big StoryNational

गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पहुंचे 

 ट्विट कर सीएम ने स्वागत के साथ की आदिपुरुष पर बैन लगाने की मांग

रायपुर । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ पहुंच गए है। वे दोपहर 12:45 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने उनका स्वागत किया।
जिसके बाद अब वे यहीं एयरपोर्ट पर ही छत्तीसगढ़ी व्यंजन लंच करेंगे। जिसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हेलीकाप्टर से भिलाई के लिए रवाना होंगे। भिलाई में जयंती स्टेडियम में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर दुर्ग के पं. रविशंकर स्टेडियम में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस दौरान ओम माथुरए अरुण साव समेत दिग्गज मौजूद रहेंगे। सभा के बाद पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले के घर जाएंगे। मुलाकात के बाद बालाघाट के लिए रवाना होंगे।
अमित शाह के पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक ट्विट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में सभी श्री राम भक्तों व प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत है। साथ ही विनम्र निवेदन करता हूं कि आज ही रामायण व प्रभु की छवि बिगाड़ने वाली फिल्म आदि पुरुष को बैन करने की घोषणा करें।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button