Big Storypolitics

गुटबाजी के कारण सीएम साय मंत्रिमंडल का गठन नहीं कर पा रहे : कांग्रेस



रायपुर(न्यूज टर्मिनल)। गुटबाजी के कारण मुख्यमंत्री साय मंत्रिमंडल के गठन में देरी हो रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने और मुख्यमंत्री के शपथ के एक सप्ताह बाद भी मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो पा रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण भाजपा के अंदर मचा घमासान है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मंत्रिमंडल के गठन में हो रहे देरी से साफ हो रहा है कि विष्णु देव साय का स्वतंत्र रूप से भाजपा नेतृत्व और वरिष्ठ भाजपा नेता काम नहीं करने दे रहे है। उन्हें छोटी-छोटी बातों के लिये दिल्ली दरबार का मुंह ताकना पड़ रहा है। एक बार दिल्ली से अनुमति लेकर आये प्रदेश के नेताओं से सामंजस्य नहीं बैठा पाये तो मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो पाया। अब फिर से मंत्रिमंडल का गठन करने के लिये दिल्ली जाना पड़ रहा है। यह बताता है कि भाजपा मुख्यमंत्री को स्वतंत्र रूप से काम नहीं करने दे रही है। यह आदिवासी मुख्यमंत्री का अपमान भी है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा में वरिष्ठ विधायकों को किनारे लगाने का षड़यंत्र भी चल रहा है इस कारण भी मंत्रिमंडल के गठन में देरी हो रही है। सारे वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर नये नवेलों को कमान देने से भाजपा में सिरफुटौव्ल जोरों पर है। इस कारण से भी मंत्रिमंडल के गठन में देरी हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button