June 10, 2026

कल होगा राजीव भवन का लोकार्पण

0
कल होगा राजीव भवन का लोकार्पण

मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया के निर्देश पर आरंग में बना भव्य कांग्रेस भवन

आरंग। दिनांक 4 जून को राजीव भवन आरंग के लोकार्पण होने जा रही है। आरंग के विधायक डॉक्टर शिव कुमार डहरिया हैं जो छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री भी हैं। आरंग में कांग्रेस पार्टी का राजीव भवन निर्माण किया गया है,जो की रायपुर स्थित राजीव भवन की तरह की बना हुआ है। इस भवन का लोकर्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, पूर्व छत्तीसगढ कांग्रेस प्रभारी पुनिया शामिल होंगे। 4 जून को दोपहर 1 बजे कार्यक्रम होना तय है। कार्यक्रम में सभा स्थल तक पहुँचने हेतु रोड रास्ते का दिशा निर्देश मैप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग द्वारा जारी किया जा रहा है। मैप में स्पष्ट रूप से भोजन पंडाल क्रमांक 1,2,3 एवं पार्किंग 1,2,3 में आने वाले जोन अंतर्गत ग्रामपंचायत एवं नगर पालिकाओ का निर्धारण किया गया है । मैप का अध्यन कर अपने अपने बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता को प्रेषित कर कार्यक्रम को व्यवस्थित है। इसको लेकर क्षेत्र के कांग्रेसियों के बीच काफी उत्साह का माहौल है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *