Big StoryCSCSState

वुमेंस इंटर स्टेट टी-20 अभ्यास मैच में छत्तीसगढ़ ने हिमाचल को हराया, ऐश्वर्या ने की शानदार बल्लेबाजी

रायपुर। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर वुमेंस इंटर स्टेट टी-20 अभ्यास मैच में छत्तीसगढ़ सहित गोवा, हिमाचल प्रदेश और गुजरात की टीमें हिस्सा ले रहीं है। मंगलवार को छत्तीसगढ़ का पहला मैच हिमाचल प्रदेश के विरुद्ध अहमदाबाद में खेला गया। छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 128 रन बनाये। छत्तीसगढ़ की ओर से ऐश्वर्या सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये 31 रन तथा तरन्नुम पठान ने 29 रनों का योगदान दिया। हिमाचल प्रदेश की ओर से सुष्मिता कुमारी ने 2 विकेट प्राप्त किये। 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमाचल प्रदेश 20 ओवरों में 10 विकेट खोकर 97 रन ही बना सकी। हिमाचल प्रदेश की ओर से मोनिका देवी ने सर्वाधिक 25 रन तथा देवांशी वर्मा ने 18 रनों का योगदान दिया। छत्तीसगढ़ की ओर से महक नरवसे ने 3 विकेट प्राप्त किये। छत्तीसगढ़ ने मैच 31 रनों से जीत लिया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button