Big StoryCityNational

CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का भव्य समापन – मुख्यमंत्री साय बोले: “छत्तीसगढ़ व्यापार का नया ग्रोथ इंजन”

रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा आयोजित नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का समापन समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमेन सुनील सिंघी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर मीनल चौबे की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के संयोजकों में राष्ट्रीय CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) सदस्य अमर पारवानी, CAIT छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेंद्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, राम मंधान, वासु मखीजा, भरत जैन, राकेश ओचवानी तथा शंकर बजाज प्रमुख रूप से शामिल रहे।



पाँच दिवसीय मेले में राज्य भर से हजारों नागरिकों, व्यापारियों, युवाओं एवं उद्यमियों ने भाग लिया और CAIT के मजबूत B2B मंच का लाभ उठाया। एक्सपो में 250 से अधिक प्रतिष्ठित ब्रांड्स ने भागीदारी की, जहाँ आगंतुकों ने नवीनतम उत्पादों का अवलोकन किया तथा आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की। कार्यक्रम में कपड़ा स्टॉल्स, फूड स्टॉल्स, सांस्कृतिक कार्यक्रम और युवा गतिविधियों ने विशेष आकर्षण रूप प्रदान किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने CAIT की टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रदेश के व्यापार और उद्योग को नई गति प्रदान करते हैं। उन्होंने Expo में प्रदर्शित नवाचार, AI आधारित समाधान और स्थानीय उत्पादों की सराहना करते हुए CAIT को प्रदेश के व्यापारी समुदाय के लिए सशक्त मंच प्रदान करने के लिए शुभाशीष दिया। उन्होंने वोकल फॉर लोकल और स्वदेशी की भावना को बल देने में ऐसे आयोजनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और युवाओं की बड़ी भागीदारी को प्रदेश के आर्थिक विकास के लिए उत्साहजनक बताया। साथ ही, उन्होंने हाल ही घोषित राज्य बजट पर प्रदेशवासियों और व्यापारियों को शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमेन सुनील सिंघी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकासोन्मुख बजट हेतु उन्हें बधाई दी। सुनील सिंघी ने Expo को ऐतिहासिक आयोजन बताते हुए कहा कि यह प्रदेश के व्यापार, नवाचार और स्वदेशी भावना को एक साथ आगे बढ़ाने वाला गर्व का विषय है और इससे छत्तीसगढ़ के व्यापारिक वातावरण को नई ऊर्जा मिलेगी।

CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी ने मुख्यमंत्री और सुनील सिंघी का आत्मीय स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि व्यापारियों द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों को राज्य बजट में शामिल होना व्यापार जगत के लिए उत्साहवर्धक है। अमर पारवानी ने कहा कि CAIT छत्तीसगढ़ ने नवाचार तथा वोकल फॉर लोकल के साथ इस Expo का सफल आयोजन किया, जिसमें हजारों लोगों की सहभागिता टीमवर्क को दर्शाती है। उन्होंने व्यापारियों की ओर से कुछ प्रमुख मांगें रखीं तथा उनका ज्ञापन सरकार को दिया, जिनकी पूर्ति से प्रदेश के व्यापार और राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

इस अवसर पर अमर पारवानी ने युवा टीम, महिला टीम, सभी पदाधिकारियों, सभी स्पॉन्सर्स, एग्जीबिटर्स, सहभागी व्यापारियों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, प्रिंट मीडिया, सहयोगी, स्वयंसेवक और आगंतुकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

समापन संदेश:
CAIT राष्ट्रीय ट्रेड एक्सपो 2026 ने व्यापार, उद्योग, नवाचार और रोजगार को एक मंच पर लाकर छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर तथा स्वदेशी अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने का सशक्त संदेश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button