gharghoda

कांग्रेस का वॉल पेंटिंग देख भाजपा प्रत्याशी बोले धन्यवाद

कांग्रसे प्रत्याशी के वॉल पेंटिंग मेें कमल छाप में वोट दे लिखा मिला, जनता ले रहे मजे

घरदघोड़ा (गौरीशंकर गुप्ता)। जी हां आप बिल्कुल सही सुन रहे हैं। धरमजयगढ़ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी हरिश्चंद्र राठिया ने प्रचार प्रसार के दौरान जब एक दीवार पर कांग्रेस प्रत्यासी लालजीत राठिया की वॉल पेंटिंग देखी तो मुस्कुराते हुए सहसा ही उनके जुबान से निकल पड़ा धन्यवाद ब्लॉक कांग्रेस। आईए जानते हैं आखिर ऐसा लिखा है इस वाल पेंटिंग में… कांग्रेस प्रत्यासी लालजीत राठिया की वॉल पेंटिंग में निशान तो पंजा का है लेकिन कमल छाप में बटन दबाकर विजय बनाए लिखा है जिसे देख कर लोग मजे ले रहे हैं। बहरहाल अब यह त्रुटि चाहे जैसी भी हो भाजपा प्रत्याशी हरिश्चंद्र राठिया ने प्रचार प्रसार के दौरान जब एक दीवार पर कांग्रेस प्रत्यासी लालजीत राठिया की वॉल पेंटिंग देखी तो मुस्कुराते हुए सहसा ही उनके जुबान से धन्यवाद ब्लॉक कांग्रेस कहा गया।।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button