State

रायगढ़ सीनियर ने चांपा जांजगीर को पराजित किया, संजय सिकदर मेन ऑफ द मैच

घरघोड़ा। रायगढ़ जिला वेटरन क्रिकेट संघ एवं चांपा जांजगीर वेटरन क्रिकेट संघ के मध्य 20-20 ओवर का एक मैच घरघोड़ा स्टेडियम में खेला गया, टॉस चांपा जांजगीर की टीम जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया निर्धारित 20 ओवर में चंपा जांजगीर की टीम 10 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना सकी, रायगढ़ कप्तान चंद्रहास सिंह मैं शानदार कप्तानी की एवं पूरी टीम को 107 रनों में रोका, रायगढ़ टीम से राजेश यादव तीन विकेट संतोष पांडे दो विकेट विनोद महामिया एक विकेट,सचिन मिश्रा एक विकेट संजय सिकदर एक विकेट अंकित बिसवाल एक विकेट राजेश वर्मा एक विकेट प्राप्त किया। 107 रनों का लक्ष्य को रायगढ़ जिले की टीम ने 16 ओवर में प्राप्त किया जिसमें संजय सिकदर ने 36 गेंद पर 50 रनों का योगदान दिया कमलेश शर्मा 21 रन बनाकर नाबाद रहे संजय रतिया चार रन यशपाल भगत 16 रनों का योगदान दिया, आज के मैच के मैन ऑफ द मैच संजय सिकदर रहे। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा , धीरेंद्र सिन्हा, धनंजय चौबे, दैविक महमिया, आज के अंपायर राहुल प्रधान एवं त्रिपेश थे स्कोरिंग दैविक महामाया ने किया।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button