Big StoryRAIPUR

शपथ ग्रहण से पहले ही एक्शन मोड में आए नवनिर्वाचित पार्षद बद्री प्रसाद गुप्ता

रायपुर। रायपुर के शहीद राजीव पांडे वार्ड, क्रमांक 62 के नवनिर्वाचित पार्षद बद्री प्रसाद गुप्ता ने भाजपा की टिकट पर चुनाव जीतने के बाद वार्ड की समस्याओं को हल करने में सक्रियता दिखाई है। मतगणना के बाद जैसे ही परिणाम घोषित हुए, उसके दूसरे दिन से वे वार्ड की पानी की समस्याओं को लेकर नगर निगम अधिकारियों से संपर्क किए।



उन्होंने संजय नगर और छत्तीसगढ़ नगर में जल आपूर्ति की समस्या से निगम अधिकारियों को अवगत कराया। बद्री प्रसाद गुप्ता का यह प्रयास उनके कार्यकाल की शुरुआत में ही विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button