CityState

650 युवाओं ने ली शिवसेना की सदस्यता

रायपुर। रायपुर शहर के चारों विधानसभा क्षेत्रों से सैकड़ों युवाओं ने शिवसेना की सदस्यता ली है। पार्टी के जिला प्रवक्ता संजय सोनकर ने बताया कि शहर के पश्चिम विधानसभा, दक्षिण विधानसभा, उत्तर एवं ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लगभग 650 युवाओं ने आशीष परिडा के नेतृत्व में शिवसेना के प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार की हिंदुत्व विचारधारा से प्रभावित होकर शिवसेना की सदस्यता ली है। बताया गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में इन युवाओं ने धन, सत्ता की लालच के बिना अपने सैकड़ों साथियों के साथ शिवसेना के लिए कार्य करने का मन बनाया है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button